Tuesday, January 5, 2016

You gave me,a bundle of excuses and a pile of sufferings. I was not responsible neither you. what you gave I embraced.It was a gift from you,not for me but for ourself.The journey started with a mistake, is somewhere in the middle.You asked me to hold you, so that things will change soon.I do was your promise,May I wait or leave.







I will be a better me.


Another diary has opened its blank pages in front of me, its the time to make few decisions and follow them to their destinations. 
I will not make new resolutions as my old promises are still incomplete. 
I will only try to become a better me to myself and rest of the things shall soon reach to their goals.  
Someone said time heals everything, its been three years and I am still waiting for that time to heal those wounds, caused by me. 
After spending nine hundred days being here, I could not find the solutions nor the reasons. 
Well I do not feel bad, because life is a bus, where lots of people come and board the bus to new places. 
It might take few more days or years for me to reach my destination. 
So no matter what people say, keep moving with words and ideas. Cause I want to change myself, this world will be changed itself.
Be you, yourself will be more happy! 
rather than trying to make others happy,
Because, I believe in me not in you. 


मैं और मन...

हम हमेशा उन बातो पे ही अफ़सोस क्यों करते है जो नहीं हुई? उनका क्या जो हमारे साथ है, और जिनकी वजह से आज हम यहाँ सकुशल खडें हैं।
वक्त तो कीसी के पास टिक के नहीं बैठा आजतक, फिर हम उसके बीत जाने से  उदास क्यों हैं ? उन कुछ पलों में हम खुद को खुशनसीब और कभी खुद को ठगा हुआ क्यों पातें हैं? इस मन की तो यही कहानी है जो है पास में वो सदैव कम,  और जो दूसरे के पास है वो ज्यादा प्रतीत होता है।
अपने घर में मौजूद सरे सुख कम लगते है, जब सड़क पे ठिठुरते बच्चों को देखो, तब  अपनी शॉल की गर्माहट का अंदाजा लगता है. उससे पहले तो अपनी शॉल पुरानी और ओल्ड फैशन की ही लगती है।
रोज सुबह ऑफिस जाते समय जल्दी में जब कपड़ो के अलमारी के सामने खड़े होक घंटो हम आज क्या पहने सोचते है और कुछ भी ना समझ आने पे उदास होतें है तब भी अपनी कलेक्शन अधूरी ही लगती है. मॉल के सामने से गुजरते समय मन कर  जाता है की  इस बार सैलरी आने पे दो जोड़ी और लेंगे। कभी ये नहीं सोचते की जो कपडे हम नही पहनते उसे क्या कोई और उपयोग कर सकता है? या वो उस अलमारी में ही जगह घेरते रहेंगे, चलो किसी के तन को उन कपड़ो की गर्माहट दें और अपने मन को भी एक नेक काम की बधाई दें. 
रोज रत को सोने से पहले अपने  तकिए से वादे तो बहुत से करते है पर सुबह आँख खुलने के बाद उन वादो की पहचान खो जाती है.  सुबह ऑफिस जाते समय आज के क्या काम है, और लौटने पे बिखरा हुआ कमरा और रसोई याद आते है. सुबह आँख के खुलने से लेके रात को उन दिन भर की थकी हुई पलकों पे बैठी नींद के अलावा हम और कुछ देख ही नहीं पाते।
एक बीते  हुए दिन के साथ हम ना जाने कितने ही काम करते है, क्या क्या  सोचते है।  चाहे हम काम काजी हो या घरेलु व्यस्त ही रहते है।  उस व्यस्तता से आगे हम जल्दी  खुद को निकाल  ही नहीं पाते।  हमारे विचार  और कर्म हमेशा भिन्न होते है और हमेशा रहेंगे भी।  जैसे की हम सोचते है की आज खाने के बाद थोडी देर टेहल लेंगे पर ऐसा करते नहीं है। हम टहलना तो चाहते है पर मन और जेहन के बीच के जदोजहद से हम कभी जीत नही सकते, ये एक मीठा सा सच है हम सबकी ज़िन्दगी का।
किसी को रोता देख हम दुखी होते है, तो उसे समझाते भी है पर जब दुःख स्वयं पे आता है तो हम भी एक छोटे से बच्चे की तरह उस पल में आसुओं के जरिए मन हल्का करते है।  हम चाहे जितने भी बड़े और समझदार क्यों न समझे खुद को पर इस अंतर्मन में तो एक शिशु ही रहता है जो छोटी सी चोट लगने पे सबसे पहले माँ को ही याद करता है।